कैथोलिक महिला संघ की आम सभा 15 मार्च से
रांची - रांची महाधर्मप्रांतीय कैथोलिक महिला संघ द्वारा वर्ष 2014 में संघ की प्रथम त्रैमासिक बैठक उर्सुलाइन कॉन्वेंट हॉल में हुई। संघ की सभानेत्री सिसिलिया लकड़ा ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें संघ के पूरे वर्ष के लिए योजना और कार्य पर विशेष चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संघ के वार्षिक आम सभा के आयोजन पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से इस वर्ष रांची विकारिएट द्वारा सिंगपुर के प्रभात तारा स्कूल में 21 वीं वार्षिक आम सभा के आयोजन का निर्णय लिया गया। यह आम सभा 15 और 16 मार्च को होगी। इसमें पूरे महाधर्मप्रांत के पांच विकारिएट से लगभग 150 माताएं शामिल होंगे। बैठक में फ्लोरा तिग्गा, महासचिव हीरा हिलारिया मिंज, उप सचिव सिलविया एक्का, महाकोषाध्यक्ष शांता टोपनो आदि मौजूद थे।