ईपीएफओ में मना गणतंत्र दिवस
रांची - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान आयुक्त समरेंद्र कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शिशिर कुमार, सौरभ सुमन प्रसाद, एनके राम व अन्य अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित थे।