- Hindi News
- एयरपोर्ट जैसी होगी रांची रेलवे स्टेशन की सुरक्षा
एयरपोर्ट जैसी होगी रांची रेलवे स्टेशन की सुरक्षा
नितिन चौधरी - रांची
रांची रेलवे स्टेशन की सुरक्षा अब एयरपोर्ट जैसी होगी। दरअसल रेलवे ने रांची स्टेशन के लिए इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत न सिर्फ रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर शख्स पर खुफिया कैमरे की नजर रहेगी, बल्कि परिसर में घुसने वाली हर गाड़ी में लगी नंबर प्लेट और ड्राइवर की तस्वीर भी खींची जाएगी। जरूरत पडऩे पर बैग को एक्स-रे स्कैनर से चेक किया जाएगा और बम निरोधक दस्ता और उपकरण रेलवे के पास मौजूद रहेंगे।
इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी के तहत स्टेशन के करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में चहारदीवारी बनाई जा रही है। इसकी ऊंचाई करीब छह फुट होगी। उसके ऊपर ‘वाई’ अक्षर की आकार में तार लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, इनमें बीच में कनसेनटीना वायर लगाया जाएगा, जो काफी नुकीला होता है और इसके ब्लेड काफी धारदार होते हैं। यह प्रोजेक्ट चार करोड़ रुपए का है। इस पर शीघ्र काम शुरू किया जाएगा।