पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम से 1 लाख की ठगी

एटीएम से 1 लाख की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज में हरमू रोड स्थित एसबीआई के गार्ड ने भोला यादव का एटीएम कार्ड बदल कर एक लाख रुपए की निकासी कर ली। इस संबंध में भोला यादव ने सुखदेवनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। भोला का कहना है कि उसने यश बैंक से सौ रुपए की निकासी की, इसके बाद एसबीआई एटीएम के गार्ड से कार्ड के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान गार्ड ने कार्ड बदल दिया।
भोला को पता भी नहीं चला और वह हजारीबाग चला गया। वहां जाने के बाद पता चला कि एटीएम कार्ड बदल दिया गया है। वहां बैंक में जाने के बाद पता चला कि एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई है। भोला ने हजारीबाग में मामला दर्ज कराना चाहा, पर वहां पुलिस ने कहा कि घटना रांची की है, मामला वहीं दर्ज होगा।