बीआईटी में लगा लंगर
भास्कर संवाददाता - रांची
बीआईटी मेसरा में प्रकाश गुरुगोविंद के 374वें प्रकाश प्रकाश दिवस पर रविवार को लंगर का आयोजन किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ और कीर्तन हुआ। बीआईटी मेरसा के वीसी प्रो. मनोज कुमार मिश्र ने गुरुगोविंद की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के विचार वर्तमान समय में उतने ही प्रासंगिक हैं।
कमेटी ने किया सम्मानित
वीसी डॉ. मिश्र, रजिस्ट्रार एपी कृष्णा, डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अनुज कुमार और छात्र प्रतिनिधि को एस भाटिया को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवकों को योगदान रहा।