पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल में शहीदों को श्रद्धांजलि

सीसीएल में शहीदों को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - सीसीएल मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। गांधी नगर स्थित महात्मागांधी क्रीड़ांगण में सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा सीसीएल द्वारा चलाए जा रहे कायाकल्प योजना की जानकारी दी। डीएवी गांधी नगर व ज्ञानोदय स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सुरक्षाकर्मियों तथा परेड में शामिल बच्चों को सीएमडी ने पुरस्कृत किया। मौके पर तकनीक निदेशक टीके नाग, कार्मिक निदेशक आरआर मिश्र, सतर्कता अधिकारी विस्मिता तेज एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे।