युवा संगठित हों : पटनायक
भास्कर संवाददाता - रांची
युवा राष्ट्र की वह शक्ति और धरोहर हैं। ये अपनी क्षमता और सामथ्र्य से सार्थक बदलाव ला सकते हैं। युवा खुद को जानें और संगठित हों, ताकि राष्ट्र में समृद्धि लाई जा सके। ये बातें नेहरू युवा केंद्र झारखंड मंडल के निदेशक एसपी पटनायक ने कहीं। वे सोमवार को एचआरडीसी सभागार में सोमवार से शुरू तीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा कृति सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पटनायक ने कहा कि युवाओं की कृति को सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर भेजने की जरूरत है। इसी में देशवासियों का हित और कल्याण है।
नृत्य-गीत की प्रस्तुति ने राज्य की संस्कृति का कराया दर्शन
मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसकी शुरुआत जमशेदपुर की मौसमी मल्लिक के प्रेरणा गीत से की। इसके बाद एक्पोजर ग्रुप ने ‘आखिर कब तक’ नाटक का मंचन किया। इसके माध्यम से आवाम को जाति, धर्म और ऊंच नीच के बंधन को हटा कर परस्पर मेल प्रेम में बढऩे का संदेश दिया। इस मौके पर बच्चियों ने अपनी नृत्य कला से तालियां बटोरीं। वहीं नीतीश कुमार ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर खूंटी की टीम ने पाइका नृत्य से समा बांधा। वहीं गुमला के युवाओं ने ने करम और सरहुल पर्व के मौके पर प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य से खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन मृणाल पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन चाल्र्स बोदरा ने किया। कार्यक्रम में 28 जनवरी को 11 बजे से युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इच्छा शक्ति जगाएं युवा : शाह
मंडल के उपनिदेशक बिमल पैट्रिक शाह ने कहा युवाओं में अपार शक्ति है। जरूरत है उनमें इच्छा शक्ति को जागृत कर उन्हें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व और जिम्मेवारियों का अनुभव कराने की। इससे पूर्व स्वागत भाषण जिला युवा समन्वयक हनी सिन्हा ने किया।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से राज्यस्तरीय युवा कृति सह सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू
युवा कृति कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर मौजूद अतिथि।