पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलाभकारी योजना बंद करें : सुधीर

अलाभकारी योजना बंद करें : सुधीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - विकास आयुक्त सुधीर प्रसाद ने विभागीय सचिवों को विकास खर्चों में तेजी लाने की निर्देश दिया है। अबतक योजना लक्ष्यों की लगभग 30 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है। 16800 करोड़ रुपए की राज्य योजना है। इसमें से 15 जनवरी तक करीब 5000 करोड़ रुपए खर्च होने की सूचना है। विकास सचिव ने विभागीय सचिवों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक की। दो दिवसीय समीक्षा बैठक के पहले दिन कृषि सहकारिता समेत डेढ़ दर्जन विभागों के कामकाजों का जायजा लिया। कहा कि केंद्रीय योजना के तहत किए जानेवाले कामों को भी राज्य योजना में शामिल करने की कार्रवाई करें। उन्होंने सचिवों को लाभकारी योजना चयनित करने के साथ केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर अगले वित्तीय वर्ष में योजना तैयार करने की हिदायत दी। उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिए।