डीसी बिल जमा नहीं, रुक गया काम
रांची - डीसी बिल ((खर्च की राशि का हिसाब)) जमा नहीं होने के कारण रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में विधायक निधि के काम पूरी तरह बंद हैं। राशि कोषागार में ही फंसी है। इस मद में 21 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। अब वित्तीय वर्ष के बाकी दो महीनों में इस राशि को खर्च करने की चुनौती होगी। उल्लेखनीय है कि विधायक मद की राशि पिछले साल जुलाई महीने में ही आवंटित हुई थी। राष्ट्रपति शासन के दौरान राशि की निकासी नहीं हो सकी। जब सरकार बनी, तो निर्माण कार्य करानेवाले सरकारी एजेंसियों ने पिछले साल के कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र और डीसी बिल जमा नहीं किया। जिसके कारण आज तक राशि की निकासी नहीं हो पाई है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
॥कुछ डीसी बिल बाकी है, उसे जल्द जमा करने का आदेश दिया गया है। तीन एंजेसियों को नोटिस दिया गया है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। ञ्जञ्ज विनय कुमार चौबे, डीसी, रांची।