गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम
रांची - मृणाल रंजन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 26 जनवरी को दिन में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कार्तिक उरांव चौक के पास कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि रोड जाम नहीं किया गया था। शवयात्रा के दौरान शव नीचे रखे जाने की परंपरा के कारण कुछ देर के लिए मार्ग जाम हो गया था। बाद में सबकुछ सामान्य हो गया। अरगोड़ा थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात तीन अपराधियों ने मृणाल रंजन को छुरा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लगभग 18 साल के मृणाल की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई थी। वह हरमू हाउसिंग कॉलोनी के एमआईजी 9 में रहता था।