डीजीपी को सीएम ने दी बधाई
डीजीपी को सीएम ने दी बधाई
रांची - गिरिडीह जिले के पीरटांड़ से अपहृत सरकारी कर्मचारियों की सकुशल रिहाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी राजीव कुमार को बधाई दी है। इस काम में लगे अन्य पुलिसकर्मियों की भी सराहना की है। उल्लेखनीय है कि अपहरण के बाद 26 जनवरी को मुख्यमंत्री ने राज्य के आलाधिकारियों के साथ बैठक कर अपहृत कर्मियों की रिहाई के लिए आवश्यक निदेश दिए थे।