पारिवारिक मिलन समारोह का किया आयोजन
रांची - सामाजिक संगठन श्री कृष्ण विकास परिषद की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। मौके पर वनभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट रिम्स के निदेशक डॉ. तुलसी महतो, विशिष्ट अतिथि गव्य विकास केंद्र के निदेशक शैलेंद्र यादव व अध्यक्षता सुरेश कुमार राय शामिल थे। अतिथियों ने कहा कि काफी संख्या में यादव महासभा के लोग हैं। उसके बाद भी लोग उपेक्षित हैं। मौके पर केपी यादव, मनोहर यादव, राजेश यादव व अन्य लोग उपस्थित थे।