पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड की मिलीभगत से होती है ठगी

गार्ड की मिलीभगत से होती है ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। हर दिन थानों में ऐसे मामले आते हैं। पुलिस पीडि़त के आवेदन ले लेती है और उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है। रांची पुलिस के पास जनवरी माह में आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं। 14 जनवरी को मेन रोड से महिला मामला झा और जेजे रोड से महिला सुभाषनी का भी एटीएम बदलकर उनके पैसे की निकासी कर ली गई थी। पुलिस को अपराधियों का हुलिया भी बताया गया था। फिर भी पुलिस एक भी आरोपी नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तक नहीं निकाली। ठगी में एटीएम के गार्ड की भी मिलीभगत रहती है। सदर थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले ही एसबीआई के एटीएम गार्ड को ठगी करने के आरोप में जेल भेजा था।