पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपडेट : राजद ने दी समर्थन वापसी की धमकी

अपडेट : राजद ने दी समर्थन वापसी की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता को कांग्रेस और झामुमो से समर्थन नहीं मिलने के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद नाराज हो गए हैं। उनसे बातचीत के बाद सोमवार की शाम विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पार्टी जनहित में कठोर निर्णय लेगी। विधायक संजय यादव ने मंगलवार को सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी।
इससे पहले झामुमो ने सोमवार को दिवंगत सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद राजद की ओर से बयानों का सिलसिला शुरू हो गया। विधायक संजय सादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह ११ बजे विधायक दल की बैठक है। तीन बजे पार्टी विधायक राजभवन जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग परिवारवाद कर रहे हैं। इसलिए, अब इस सरकार में रहना उचित नहीं है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो को पल-पल की जानकारी दी जा रही है।