बनने से पहले ही तोड़ा जाएगा योग भवन
भास्कर संवाददाता - रांची
राज्य सरकार का पहला सरकारी योग भवन बनने से पहले ही टूट जाएगा। पुराने जेल परिसर में बन रहे इस योग भवन के निर्माण पर वन सचिव ने तत्काल रोक लगाने को कहा है। राज्य के प्रधान मुख्य मुख्य वन संरक्षक एके मल्होत्रा ने भी इस संबंध में पत्र लिखा है। योग भवन का निर्माण भगवान बिरसा मुंडा जेल परिसर में कराया जा रहा था। अब यहां भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क बनाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने काम रुकवाया : वन सचिव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक का पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने योग भवन का निर्माण कार्य रोक दिया है। योग भवन का पहला तल का ब्रिक्स वक्र्स पूरा कर लिया गया था। इसपर करीब 15 लाख रुपए खर्च भी किए जा चुके हैं।