पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृतों को छोड़ भागे नक्सली : डीजीपी

अपहृतों को छोड़ भागे नक्सली : डीजीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। रांची
डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस से मुठभेड़ के बाद नक्सली गिरिडीह के पारसनाथ में चारो अपहृतों को छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि नक्सलियों ने पुलिस को बड़ी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया था, जिसमें वे सफल नहीं हो सके। नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाकर सीरियल बम ब्लास्ट किया। इसमें कई जवान घायल हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान बादल शहीद हो गया। वह 22 वीं बटालियन का था और पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी का रहने वाला था।
डीजीपी ने बताया कि घायलों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए तीन हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पारसनाथ में सुबह से कैंप कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस अभियान चला रही थी। पुलिस का अभियान अब भी जारी है। जवानों के घायल होने से अभियान में रुकावट नहीं आई है। डीजीपी ने कहा कि गिरिडीह के जंगलों से नक्सलियों के हाथों से चार अपहृतों को छुड़ाया जाना पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है। नक्सलियों ने अपहृतों को जंगल में रखा था।



आज से काम करने लगेगा खुखरा थाना

गिरिडीह में कैंप कर रहे डीजीपी राजीव कुमार ने बताया कि खुखरा थाना मंगलवार से काम करने लगेगा। बताया कि यह थाना पीरटाड़ से कटकर बना है। उन्होंने इस बात का निर्णय ले लिया है। इसी क्षेत्र में सोमवार को नक्सली घटना हुई है। उन्होंने बताया कि अपहरण की घटना के बाद से ही आईजी आपरेशन मुरारी लाल मीणा एवं उत्तरी छोटानागपुर की डीआईजी सुमन गुप्ता कैंप कर रही थीं।