पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधियों ने सीखे ग्राम पंचायत के गुर

जनप्रतिनिधियों ने सीखे ग्राम पंचायत के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड द्वारा सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। विकास भारती सभागार में आयोजित ट्रेनिंग में पहले दिन केंद्र एवं राज्य सरकार की आर्थिक कल्याण योजनाओं पर विशेष जानकारी दी गई।
महिला रिसोर्स सेंटर के राज्य समन्वयक डॉ. विष्णु राजगढिय़ा ने प्रतिनिधियों को पंचायती राज मंत्री द्वारा जारी निर्देश के संदर्भ में विशेष प्रशिक्षण दिया। साथ ही ग्रामसभा को कृषि, बागवानी, डेयरी, मत्स्य पालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा बीआरजीएफ, जलछाजन समेत अन्य योजनाओं के अधिकार के बारे में बताया गया।