- Hindi News
- डिक्सी समर वेयर की रिटेलर्स मीट, हुई बुकिंग
डिक्सी समर वेयर की रिटेलर्स मीट, हुई बुकिंग
रांची - अरोड़ा ब्रदर्स रांची द्वारा आयोजित डिक्सी समर वियर मीट में रिटेलर्स ने बुकिंग में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। होटल कैपिटॉल हिल में आयोजित रिटेलर्स मीट का उद्घाटन तुलसी दास अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर डिक्सी टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने कंपनी के समर कलेक्शन उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रिटेलर्स को नए उत्पादों और स्कीम से भी अवगत कराया गया। अधिकतम स्पॉट बुकिंग करानेवालों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मौजूद एक सौ से अधिक रिटेलर्स के बीच लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया।