पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुलतान नगर में जलसा का आयोजन हुआ

सुलतान नगर में जलसा का आयोजन हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी - सुलतान नगर में निर्माणाधीन मसजिदएनूर परिसर में जलसा का आयोजन किया गया। मसजिद निर्माण को लेकर आयोजित जलसा को कडरू, रांची के मदरसा हुसैनिया के मुफ्ती मौलाना जेआउल हक ने संबोधित किया। मौलाना हक ने कहा कि मसजिद धर्म का किला है। मसजिद की मजबूती से ही धर्म की मजबूती संभव है। जलसा को मौलाना खुर्शीद अहमद रसीदी, मौलाना बेलाल, कारी बशीरूदीन व कारी एनामुल हक ने मसजिद के निर्माण में लोगों से सहयोग की अपील की। जलसा के बाद उपस्थित लोगों ने मसजिद के निर्माण में अपनी सेवा दी। मौके पर मौलाना मुश्ताक नदवी, जमील अंसारी, इरफान, इमरान, आरिफ, हाफिज अनस, अजमुल हक सहित अन्य उपस्थित थे।