- Hindi News
- मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया रक्तदान शिविर
मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया रक्तदान शिविर
भुरकुंडा - मारवाड़ी युवा मंच भुरकुंडा द्वारा मंगलवार को धर्मसंघ बाल निकेतन परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति रिम्स रांची की टीम ने रक्त संग्रह किया। इस दौरान 62 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रिम्स के एमओ डॉ. केके सिंह ने लोगों को रक्तदान के फायदे के बारे में जानकारियां दी। मंच के राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक उमेश राजगढिय़ा ने कहा कि रक्त के लिए कोई भी जीवन खतरे में ना आए। हमारा प्रयास सदैव रहता है। जीवन ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत मंच द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में चिकित्सकीय टीम में नंदकिशोर महतो, राजीव रंजन, नुरूल, हरसिंह, युनूस अंसारी का विशेष योगदान रहा। मौके पर विजय बंसल, रवि अग्रवाल, संजय, श्रवण, कमल, अजय गोयल, राजेश अग्रवाल, नंदलाल, बालेश्वर राम, मुस्तकीम, अनिल शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया।