पीजी दर्शनशास्त्र विभाग में बैठक
रांची - रांची यूनिवर्सिटी के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में एचओडी डॉ. सरस्वती मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 16 फरवरी को विभाग में होनेवाले फस्र्ट एल्युमिनी मीट की तैयारी की समीक्षा की गई। बताया गया कि मीट के लिए स्टूडेंट्स पांच फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक लैंड लाइन फोन के लिए विवि से आग्रह करने का निर्णय लिया गया। जानकारी प्रो. सुशील अंकन ने दी।