पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री से मिले

चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - झारखंड राज्य चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रमोशन, सेवा नियमावली बनाने, पद सृजन आदि मुद्दों पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मांगें रखी गई। मंत्री ने प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चार प्रमोशन कर्मचारियों का हक है, यह उन्हें अवश्य प्रदान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में विद्यानंद विद्यार्थी, उमेश तिवारी, अभिमन्यु आदि शामिल थे।