पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेट पास छात्रों ने जलाया सर्टिफिकेट

टेट पास छात्रों ने जलाया सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने से शिक्षक पात्रता परीक्षा ((टेट)) पास अभ्यर्थी नाराज हैं। नाराजगी का आलम यह रहा कि मंगलवार को कई अभ्यर्थियों ने अपने टेट पास का प्रमाणपत्र भी जला डाले।
इससे पहले अभ्यर्थियों ने झारखंड छात्र संघ के बैनर तले विरोध मार्च निकाला। शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगाए। विरोध मार्च कचहरी रोड से राजभवन होते हुए जैसे ही सीएम आवास की ओर बढ़ा जिला प्रशासन ने रास्ता रोक दिया।
विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि शिक्षा विभाग और सरकार संवेदनहीन हो गई है। कक्षा छह से आठवीं तक में शिक्षक नियुक्ति के लिए करीब 43 हजार अभ्यर्थी टेट उत्तीर्ण कर महीनों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।




नियुक्ति नहीं होने पर करेंगे आत्मदाह

एस अली ने कहा कि पांच फरवरी तक नियुक्ति नहीं होने पर अभ्यर्थी आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाणपत्र जलाए उनमें नाजिया तबस्सुम, अमर उरांव, कौशिक महतो, अमर स्वांसी, मनोज यादव, नौशाद असरफ, जनार्दन राम, मोहम्मद फुरकान, रंजीत, मो. इमरान, संजय उरांव, नसरीन परवीन, सुशीला कुमारी और शबाना परवीन शामिल थे।

नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्र में आग लगाते हुए।