- Hindi News
- रांची अरबन मिशन जलापूर्ति के लिए फिर निकला टेंडर
रांची अरबन मिशन जलापूर्ति के लिए फिर निकला टेंडर
रांची - रांची अरबन मिशन जलापूर्ति योजना के लिए पुन: टेंडर आमंत्रित किया गया है। टेंडर 12 फरवरी को खोला जाएगा। मालूम हो कि 31 को ई-टेंडरिंग के तहत निविदा आमंत्रित की गई थी। इस कार्य के लिए मेघा इंजीनियरिंग हैदराबाद, डीकेसी हैदराबाद, इम्लेक्स कोलकाता व नागार्जुन कंपनी ने टेक्निकल बिड के लिए आवेदन दिया था। लेकिन, इसमें केवल सिंगल एजेंसी नागार्जुन क्वालीफाई कर पाई थी, इस कारण दोबारा टेंडर जारी करने का निर्णय किया गया। विभाग द्वारा आमंत्रित टेंडर में एक जरूरी शर्त को केवल नागार्जुन ने ही पूरा किया था।