राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कल से
रांची - राज्यस्तरीय दो दिनी विज्ञान प्रदर्शनी 30 जनवरी से जिला स्कूल में लगाई जाएगी। इसमें राज्यभर से 126 बाल वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। उद्घाटन शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव करेंगी। विजेता प्रतिभागी 31 जनवरी को पुरस्कृत होंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से 15 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा।