सड़क दुर्घटना में एक घायल
मगनपुर - गोला-मुरी मार्ग के हारूबेड़ा के समीप मंगलवार को दो बाइक आपस में भिड़ गईं। जिससे पटना निवासी सुरेश यादव घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उनका प्राथमिक इलाज गोला के एक निजी अस्पताल में हुआ। जहां से रांची रेफर कर दिया गया। पूरबडीह में आयोजित फुटबॉल मैच देखकर सुरेश झालदा लौट रहा था, उसी बीच हादसा हुआ।
बाइक टकराने से तीन घायल
गिद्दी - गिद्दी मेनगेट सड़क के ढलान पर मंगलवार की देर शाम विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। जिसमें गिद्दी के अविनाश कुमार, सोंटी तथा जेमको कंपनी के आरएन शर्मा घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें गिद्दी अस्पताल पहुंचाया।