पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने लोस चुनाव की तैयारी शुरू की

भाजपा ने लोस चुनाव की तैयारी शुरू की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में जिलों के 275 प्रमुख कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी एकमत रहे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है। जनता से अधिक से अधिक जुड़ाव हो सके, इसलिए बूथ को केंद्र में रख कर कार्यक्रम तय किए गए हैं। राय ने कहा कि राज्य सरक ार में शामिल दल जनहित में नहीं, चुनावी दृष्टिकोण से काम कर रहे हैं।
बैठक में केंद्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह व प्रदेश प्रभारी विनोद पांडेय के अलावा अर्जुन मुंडा, यशवंत सिन्हा, रघुवर दास, पीएन सिंह, रामटहल चौधरी, अनंत ओझा, बालमुकुंद सहाय सहित लगभग सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।




कार्यक्रम इस प्रकार हैं

ञ्च 350 वरिष्ठ नेताओं को मंडलों की जिम्मेवारी दी जाएगी।

ञ्च 5,6 एवं 7 फरवरी को प्रत्येक मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी से जुड़ाव रखनेवालों की बैठक होगी।

ञ्च एक व्यक्ति को एक मतदान केंद्र के पालक के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी।

ञ्च 11 से 19 फरवरी तक एक नोट, कमल पर वोट कार्यक्रम चलाया जाएगा।

ञ्च एक मार्च से लोकसभा चुनाव तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दो-दो प्रचार वाहन चलाया जाएगा।

ञ्च 23 फरवरी से 10 मार्च तक सभी लोकसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा।

प्रदेश मुख्यालय में जिलों की हुई बैठक में शामिल हुए राज्य के सभी सांसद और विधायक