सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रिम्स रेफर
कुडू - कुडू-रांची मुख्य पथ में हेंजला के पास पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। भिडं़त में मोटरसाइकिल सवार 18 वर्षीय कुदों पिपरा टोली निवासी वारीश बाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे कुडू प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। कुडू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।