- Hindi News
- कूड़े में मिला नवजात का शव पुलिस बिना उठवाए लौट गई
कूड़े में मिला नवजात का शव पुलिस बिना उठवाए लौट गई
ञ्चबड़े अधिकारियों को लोगों ने फोन किया, तब ४ घंटे बाद उठा शव
भास्कर संवाददाता - रांची
नामकुम थाना क्षेत्र के भुइयां टोली में मंगलवार शाम कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। शव को किसी जानवर ने आधा खा लिया था। सूचना पाकर मोहल्ले के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने नामकुम पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव उठाने के लिए किसी को भेजने की कहकर वापस लौट गई। इसके बाद चार घंटे तक लोग इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया।
पुलिस की असंवेदनशीलता देख मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद लोगों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को फोन कर पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। तब अधिकारियों ने शव को उठाने का आदेश दिया और उसके बाद शव हटाया गया।