- Hindi News
- शिव मंदिर निर्माण को लेकर कमेटी चलाएगा अभियान
शिव मंदिर निर्माण को लेकर कमेटी चलाएगा अभियान
भास्कर संवाददाता - रांची
गिरि अंचल श्री महावीर मंदिर पूजा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें मंदिर परिसर में निर्माणाधीन श्री शिव मंदिर के निर्माण कार्य पर चर्चा हुई। मंदिर निर्माण को लेकर दान देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
इसमें संरक्षक कृष्णा उरांव, नित्यानंद चटर्जी, सुरेश गोप, कैलाश शर्मा, सुनील गुप्ता, अनिल, सुरेश चौधरी, नगेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, नीरज प्रजापति, उदय चौधरी व शंभु वर्मा को बनाया गया। अध्यक्ष रवि प्रजापति, उपाध्यक्ष कृष्णा निषाद, सुनील वर्मा, दिलीप साहू, वीरेंद्र गोप, राजेश लिंडा, अजय सिन्हा, राजेश गुप्ता व रणधीर चौधरी, सचिव कौशल आनंद, सह सचिव बाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यजीत कुमार, सह कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल व सावन लिंडा और चंदा कमेटी का अध्यक्ष रवि लिंडा को बनाया गया।
सात फरवरी से शुरू होगा वार्षिकोत्सव
रवि प्रजापति ने बताया कि मंदिर का १६वां वार्षिकोत्सव सात फरवरी से शुरू होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें श्रीराम कथा पंडित श्रीकांत शास्त्री सुनाएंगे। १७ फरवरी को श्रीराम दरबार की पूजा होगी। इसके बाद हवन होगा। पूर्णाहुति के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न होगा।
रवि प्रजापति चुने गए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष