पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशनों से गायब हो रहा ‘रेल नीर’

स्टेशनों से गायब हो रहा ‘रेल नीर’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
रेलवे स्टेशनों पर मिनरल वाटर रेल नीर धीरे-धीरे गायब हो रहा है और उसकी जगह निजी कंपनियों के प्रोडक्ट ले रहे हैं। निजी कंपनियों के उत्पादों पर ज्यादा फायदा और रेल नीर की कम सप्लाई इसका कारण बन रही है। स्थिति यह है कि मांग करने के बावजूद निजी या लोकल कंपनियों की बोतलें खरीदना यात्रियों की मजबूरी है।
रांची रेलवे स्टेशन परिसर में एक-दो दुकानें ही हैं, जहां रेल नीर मिलता है, बाकी जगहों पर निजी कंपनियों के उत्पाद ही उपलब्ध हैं। रेलवे के अधिकारी यह तो मानते हैं कि इससे रेलवे के राजस्व को नुकसान हो रहा है।लेकिन, इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं दिखाई देता।अगर रेल नीर की बिक्री बढ़े, तो ब्रांडिंग के साथ रेलवे की आय भी बढ़ेगी।




॥यात्री अगर मांग करते हैं, तो उन्हें रेल नीर ही दुकानदार को उपलब्ध कराना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो रेलवे कार्रवाई करेगा। हालांकि, रेल नीर का उत्पादन मांग से कम है, इस कारण भी निजी कंपनियां फायदे में रहती हैं।’

बीएन मंडल, सीनियर डीटीएम, रेलवे रांची