पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोट्र्स डे पर रंगारंग प्रस्तुति ने बांधा समा

स्पोट्र्स डे पर रंगारंग प्रस्तुति ने बांधा समा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चगुरुनानक स्कूल में योग से खेलकूद की शुरुआत
रांची - गुरुनानक स्कूल के एनुअल स्पोट्र्स में बच्चों की प्रतिभा खेलों में तो दिखी ही, उनकी रंगारंग प्रस्तुति ने माहौल में चार चांद लगा दिया। एक-पर-एक बेहतरीन प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि इस स्कूल के बच्चे किसी भी स्तर पर कम नहीं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ शबद गायन और अरदास से हुआ। इसके बाद बच्चों ने मार्च पास्ट किया। जहां एक ओर बच्चों ने आकर्षक भांगड़ा नृत्य पेश किया। वहीं नर्सरी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस में अलग ही जलवा दिखाया। खेलकूद की शुरुआत योग से हुई।प्रतियोगिता के विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया। एथलेटिक्स के ग्रुप एक में मोईजम अली, स्वीटी कुमारी चौधरी, ग्रुप बी में अभिषेक कुमार, सुरौन गुरुंग, ग्रुप सी में दानिश राधिका झा और सुनामी गुरुंग को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सरदार हरबिंदर सिंह लाली, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, उप प्राचार्य कुलवंत कौर, सतनाम सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार गुरभेज सिंह आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने किया। संचालन ज्योति सिंह व बलजीत कौर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सरदार हरिंदर सिंह, पीपी तिवारी, सुभाष लाल शाहदेव और वर्षा ने सहयोग किया।