- Hindi News
- सम्मेलन में भाग लेंगे हजारों युवा : बिजेंद्र सिंह
सम्मेलन में भाग लेंगे हजारों युवा : बिजेंद्र सिंह
रांची - बरियातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को कार्यालय में हुई। इसमें 30 जनवरी को सत्य संकल्प सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को तय करना होगा कि देश को बापू के विचारों पर चलना है या गोड्से के। युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रौनक सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक तत्वों के नाश के लिए ही 30 जनवरी ((शहीद दिवस)) को मोरहाबादी मैदान में गांधी जी की प्रतिमा के सामने एक विशाल सत्य संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया है।