पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथी ने उत्पात मचाया

हाथी ने उत्पात मचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेड़ो। नेहालू गांव के टिकरा टोली व लठया टोली में सोमवार की रात एक हाथी काफी उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार हाथी ने लुकू उरांव के घर को ध्वस्त कर घर में रखे अनाज को भी खा गया। वही लठया टोली में जगमोहन महली, सुमई उरांव और लोहर उरांव के घर व अनाज को नुकसान पहुंचाया। वही घासी स्वांसी व इंद्र स्वांसी के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। आजसू के मांडर विधानसभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा ने पीडि़त परिवारों की सुरक्षा व मुआवजे की मांग वनक्षेत्र पदाधिकारी से की।

सीरील तिर्की का निधन

बेड़ो। पुरियो निवासी सीरील तिर्की का निधन हो गया। इनके निधन पर आजसू के शिवनाथ तिग्गा व डेविड भगत, नवदीप महतो, बिरसा उरांव, नीरज कुजूर, सतवीर लाल खन्ना, बंधु उरांव सहित अन्य शामिल थे।

कृषि मंडल जरिया के सदस्यों का दल रांची रवाना

बेड़ो। प्रखंड प्रमुख अनिता मिंज व मुखिया उर्मिला देवी के नेतृत्व में मंगलवार को लक्ष्मी कृषि मंडल जरिया के सदस्यों का दल रांची के लिए रवाना हुआ। यह दल रांची के कृषि संस्थान में खेती के नये तरीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। मौके पर ग्राम प्रधान पेरो उरांव, कामेश्वर महतो, इंद्रनाथ महतो आदि उपस्थित थे।







बेड़ो - सोमवार की रात हाथी ने लुकू उरांव के घर को ध्वस्त कर घर में रखे अनाज को भी खा गया। वही लठया टोली में जगमोहन महली, सुमई उरांव और लोहर उरांव के घर व अनाज को नुकसान पहुंचाया। साथ ही घासी स्वांसी व इंद्र स्वांसी के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। आजसू के मांडर विस प्रभारी शिवनाथ तिग्गा ने वनक्षेत्र पदाधिकारी से पीडि़त परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की।

कृषि मंडल सदस्य रवाना

बेड़ो - प्रमुख अनिता मिंज व मुखिया उर्मिला देवी के नेतृत्व में लक्ष्मी कृषि मंडल जरिया के सदस्यों का दल रांची के लिए रवाना हुआ। यह दल रांची के कृषि संस्थान में खेती के नये तरीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे।