पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - धुर्वा स्थित सूचना आयुक्त कार्यालय के समीप रहने वाली सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दुर्गा कुजूर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। छात्रा का मेडिकल भी करा लिया गया है।
इस संबंध में छात्रा के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी दुर्गा अंबेडकर नगर चरकू चौक का रहने वाला है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थी। पिता खेत में काम करने गए थे। उसी समय आरोपी घर पहुंचा और एक प्लास्टिक की मांग की। छात्रा घर के अंदर प्लास्टिक लाने गई, तो आरोपी घर के अंदर घुस गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पिता घर लौटे, तो छात्रा ने पूरी घटना बताई।