पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर मंगलवार को बंद रहेंगी दुकानें

हर मंगलवार को बंद रहेंगी दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
चुटिया में व्यवसायों की मंगलवार को हुई बैठक में प्रत्येक मंगलवार को एक बजे के बाद किराना दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया। चुटिया शिवमंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता कृष्णा शर्मा ने की। पर्व-त्योहार के दिन इसके अपवाद होंगे। मंगलवार को बंदी का उल्लंघन करनेवाले दुकानों के विरुद्ध जुर्माना भी तय किया जा सकता है। इसके सफल संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में कृष्णा शर्मा अध्यक्ष, दीपक केसरी उपाध्यक्ष, दिनेश चौधरी सचिव, भवानी शंकर बिड़ला, शिव कुमार सह सचिव, अजय कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष, राजू केशरी सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा शिव कुमार सिंघानिया, शेखर कुमार गुप्ता, राजेश केशरी, संतोष गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।