- Hindi News
- चैंबर ने किया बार लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का विरोध
चैंबर ने किया बार लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का विरोध
भास्कर संवाददाता - रांची
चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चैंबर महासचिव पवन शर्मा के नेतृत्व में उत्पाद आयुक्त सह सचिव आरपी सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिंह को बताया कि बार लाइसेंस शुल्क में पिछले साल ही 200 से 300 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। अब इस साल भी बेतहाशा वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जो अनुचित है। प्रतिनिधि मंडल ने सचिव को झारखंड में होटल व्यवसाय की दयनीय स्थिति की जानकारी दी। सदस्यों ने शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने का आग्रह किया है। उत्पाद आयुक्त ने भी आश्वासन दिया है कि उनके सुझावों पर विचार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पवन शर्मा, मुकेश कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल थे।