पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तंबाकू नियंत्रण का पालन हो : रंजन

तंबाकू नियंत्रण का पालन हो : रंजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता । रांची
एनआरएचएम के अभियान निदेशक डॉ. मनीष रंजन ने सभी जिले को निर्देश दिया है कि तंबाकू नियंत्रण अधिनियम का कराई से पालन करें। मंगलवार को एनआरएचएम कार्यालय में दिल्ली से आई टीम के साथ अभियान निदेशक डॉ. मनीष रंजन के साथ बैठक हुई। इसमें तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रगति पर चर्चा के साथ समीक्षा की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीड्स के कार्यपालक निदेशक को राज्य स्तरीय समन्वय समिति व निगरानी समिति में नामित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भारत सरकार ने दो जिले धनबाद व जमशेदपुर का चयन किया है।
अभियान निदेशक ने कहा कि बुधवार को पहली बार धनबाद में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने कहा कि कोटपा कानून को लागू करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को समय-समय पर दिशा निर्देश दिया जा रहा है। बताया गया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। प्रदेश में तंबाकू सेवन करनेवाले वयस्क लोगों की संख्या 50.1 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 34.6 प्रतिशत से काफी अधिक है। भारत में प्रतिदिन लगभग 5500 युवा धूम्रपान की शुरूआत करते है। मौके पर राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. हिमांशु भूषण बरवार, राज्य परामर्शी राजीव कुमार, दिल्ली से तकनीकी सलाहकार प्रणय लाल, सीड्स के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा, व तंबाकू नियंत्रण सेल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।



:रोज लगभग 5500 युवा धूम्रपान की शुरुआत करते हैं