पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआईटी मेसरा में नेशनल स्टूडेंट्स कांग्रेस एक से

बीआईटी मेसरा में नेशनल स्टूडेंट्स कांग्रेस एक से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ((बीआईटी)), मेसरा में पहला नेशनल स्टूडेंट्स कांग्रेस ((एनएससी)) का आयोजन एक फरवरी से किया जाएगा। दो दिवसीय एनएससी का आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स, दिल्ली और आईईटीई स्टूडेंट्स चैप्टर बीआईटी की ओर से किया जा रहा है।
इस कांग्रेस का उद्देश्य स्टूडेंट्स में विशेषज्ञों द्वारा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में हो रहे नए शोध और तकनीकी की जानकारी देना है। इसमें विभिन्न तकनीकी संस्थानों एनआईटी राउरकेला, एनआईटी जमशेदपुर, बीआईटी सिंदरी, एचबीटीआई कानपुर, अन्ना यूनिवर्सिटी, जीबीटीयू लखनऊ के यूजी और पीजी के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। नेशनल कांग्रेस को कई जानेमाने विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। इसमें इसरो के पूर्व सीनियर एडवाइजर सेटेलाइट नेविगेशन डॉ. सुरेंद्र पाल, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट इंडिया के डॉ. सीपी रविकुमार, एसटी माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रत्युष आनंद ठाकुर, टाटा मोटर्स के अमिताभ सहाय और विष्णु दीक्षित शामिल र्हं। कार्यक्रम बीआईटी के कैट हॉल में होगा। यह जानकारी बीआईटी के डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर ने दी।