स्कूटी चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
रांची - लालपुर पुलिस ने मंगलवार को चोरी की स्कूटी पर घूम रहे मो. सैफ आलम, तनवीर अंसारी और नफीस आलम को गिरफ्तार किया। तीनों लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। लालपुर थानेदार ने बताया कि लालपुर क्षेत्र से 25 जनवरी को स्कूटी चोरी हो गई थी। उसी स्कूटी से तीनों आरोपी घूम रहे थे।