पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता । रांची
प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव ललित ओझा ने संगठन के कार्यों से क्षुब्ध होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अनुप सिंह व उसकी प्रतिलिपि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। ओझा ने मीडिया को जारी इस्तीफा पत्र में कहा कि वे 2012 में चुनाव जीतकर महासचिव बने। शत प्रतिशत समय संगठन को दिया। युवा नीति व राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर वे संगठन में आए।
मगर झारखंड में उनके विचारों को संगठन नेतृत्व धरातल पर उतारने में विफल साबित हुई है। नवगठित सरकार में संगठन मंत्रियों के आसपास तक ही सिमट कर रह गई है। बड़े नेताओं ने युवा कांग्रेस को जेबी संस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। कार्यक्रम के नाम पर केवल जयंती व पुण्यतिथि मनाई जाती है, जन समस्याओं से संगठन का कोई लेना-देना नहीं रह गया है। इतने गुट बन गए हैं कि उनके जैसा नेता किसके साथ रहे समझ नहीं आता है।