कंगारू किड्स में मरीन डे का आयोजन
रांची - कंगारू किड्स स्कूल, कांके रोड में मंगलवार को मरीन डे का आयोजन किया गया है। एक फरवरी तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में बच्चों को समुद्र में रहनेवाले जीवों की जानकारी दी जा रही है। इसके समुद्र में रहनेवाले जीवों के तरह-तरह के प्रारूप बनाए गए हैं। इसके माध्यम से बच्चों को समुद्री जीवों के आहार, समुद्री पॉलुशन के पडऩेवाले प्रभाव आदि के बारे में बताया जा रहा है।