पुस्तक मेला एक से
रांची - जिला स्कूल मैदान में १० दिवसीय पुस्तक मेला एक फरवरी से लगेगा। मेले का आयोजन हजारीबाग की संस्था ‘युवा प्रहरी’ की ओर से किया जाएगा। इसमें राजकमल, साहित्य भवन, राजपाल, गीता प्रेस, उपकार, विजय बुक्स, विद्या, पुस्तक महल, साक्षी प्रकाशन आदि प्रमुख प्रकाशनों के करीब 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में हर दिन प्रतियोगिताएं होंगी।