पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाह की खेती व मार्केटिंग पर दें ध्यान : सीएस

लाह की खेती व मार्केटिंग पर दें ध्यान : सीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने लाह की खेती से जुड़े पायलट परियोजनाओं का मूल्यांकन करने पर जोर दिया है। झारखंड में लाह की खेती पर मंगलवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सफलता के लिए उचित एवं व्यवहारिक इलो सिस्टम की जरूरत है, जहां लाभ का उचित हिस्सा परियोजनाओं के संभरण के लिए सभी स्टॉक होल्डरों को दिया जाता है।
बाजार के लिए हैं संभावनाएं
इस अवसर पर उपाय सोशल वेंचर्स के सीनियर एसोसिएट ज्योत्सना टपारिया ने आरक्षित समूह को सहायदा देने पर बल दिया। कहा कि देश के कुल लाह उत्पादन में झारखंड का हिस्सा 60 फीसदी है। यहां के बाजारों में असीम संभावनाएं है। इससे हजारों आदिवासी किसानों को रोजगार मिल सकता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल रेजिन एंड गम्स के निदेशक आर रमानी ने कहा कि लाह के संद्र्धन के लिए विश्वसनीय बाजार की जरूरत है। बैठक में झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव लाह मार्केटिंग एंड प्रोक्योरमेंट फेडरेशन लिमिटेड के मार्केंिटंग अफसर प्रवीण कुमार ने लाह पर आधार पत्र प्रस्तुत किया।



झारखंड में लाह की खेती पर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक