00विज्ञप्तियां: ((सात))
अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन
रांची - झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन किया है। मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कमल किशोर भगत, श्रीनाथ निषाद, देवेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, महावीर मांझी, सुरेंद्र कुमार, सत्यनारायण सिंह, मादी मुंडा, पुरन उरांव, जगदीश प्रसाद सिंह उपस्थित थे।
पारा मेडिकल ने स्वास्थ्य मंत्री का किया स्वागत
रांची - 2005 में नियुक्त पारामेडिकल कर्मचारियों के स्थायी होने पर ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पारा मेडिकल कर्मियों ने कहा कि कई माह से मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। पिछली कई सरकारों ने सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन किसी ने मांगें पूरी नहीं की। हालांकि वर्तमान सरकार ने मांगें को पूरी की। मौके पर उपेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, उमा कुजूर, संजय कुमार, सुनंदा जयसवाल, सूर्या, मनोज, नीलम, कल्पना, राजेश्वर, शैलेंद्र, संतोष, रीना, ओमप्रकाश, पारस आदि शामिल थे।