पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस रैली कर गोड्से व गांधी की विचारधारा पर रखेंगे विचार

कांग्रेस रैली कर गोड्से व गांधी की विचारधारा पर रखेंगे विचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस रैली सह संकल्प सम्मेलन आयोजित करेगी। इसके माध्यम से पार्टी जनता को गोड्से के विचाधारा वाले लोगों द्वारा गांधी के सिद्धांतों और विचारों की हत्या का प्रयास के बारे में बताएंगे। यह कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में होगा। कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, सांसद सुबोधकांत सहाय, मंत्री और विधायक हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी रांची जिला अध्यक्ष देवकुमार धान व महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरे शहर को पार्टी के झंडे और पताकों से सजाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों और मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
 एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव कुमाा राजा ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई युवाओं ने पूरा जोर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इस सम्म्ेलन के माध्यम से कांग्रेस के आमलोगों को जगाना चाहती है कि देश की आजादी दिलाने वाले महान संत और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज उतने ही प्रासंगिक हैं जितने देश की आजादी की लड़ाई के समय थी। इस मौके पर दीपक लाल, राजेश सिन्हा सन्नी, बंसत टोप्पो, ग्रेसी चौधरी आदि उपस्थित थे।