- Hindi News
- 00लालू का नहीं हो सका बयान दर्ज, दो सप्ताह का समय मांगा
00लालू का नहीं हो सका बयान दर्ज, दो सप्ताह का समय मांगा
लालू का नहीं हो सका बयान दर्ज, समय मांगा
रांची - चारा घोटाला के आरसी 64 ए/96 मामले में आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का बयान दर्ज नहीं हो सका। आरोपी की ओर से समय की मांग करते हुए एक आवेदन दिया गया है। जिसमें कहा गया कि चारा घोटाला मामला आरसी बीस ए/96 के तहत सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू नई दिल्ली स्थित एम्स के चिकित्सक की देखरेख में इलाज करा रहे हैं। 22 जनवरी को भी उनका चेकअप हुआ, चिकित्सक ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, इसलिए वे अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। इस मामले में किसी अन्य आरोपी का बयान भी दर्ज नहीं हो सका।