पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत लेने वाला अधिकारी गया जेल

रिश्वत लेने वाला अधिकारी गया जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - भ्रष्टाचार के मामले में नामजद आरोपी पूर्व नहर अंचल अधिकारी रांची विनोद कुमार झा ने मंगलवार को निगरानी के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर की अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। अदालत ने उसकी जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। विनोद पर अपने ही विभाग से सेवानिवृत सुधीर कुमार का पेंशन और भत्ता जारी करने के एवज में बीस हजार रुपए घूस मांगने का आरोप है। दर्ज प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि आरोपी अधिकारी के ही निर्देश पर अधीनस्थ कार्यरत कैशियर दिलीप कुमार ठाकुर ने सुधीर कुमार से बीस हजार रुपए रिश्वत ली थी। जिसे निगरानी के धावा दल ने 9 मई 2013 को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।