- Hindi News
- अगले माह से विद्युत निगम शुरू करेगा नियुक्ति
अगले माह से विद्युत निगम शुरू करेगा नियुक्ति
ञ्चफ्रेंचाइजी पर निर्णय ऑडिट के बाद
भास्कर संवाददाता - रांची
झारखंड विद्युत निगम फरवरी के पहले सप्ताह से डेली वेजेज पर कार्यरत कर्मियों की नियुक्ति शुरू करेगा। फिर रांची और जमशेदपुर की बिजली व्यवस्था महालेखाकार की ऑडिट के बाद ही फ्रेंचाइजी के रूप में निजी कंपनियों को दी जाएगी। यह बातें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कही। वह झारखंड इलेक्ट्रिक सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के साथ वार्ता कर रहे थे। वार्ता में विद्युत निगम के सीएमडी एसएन वर्मा, सचिव अजय सिंह एवं ट्रांसमिशन के एमडी बीएस झा तथा संघ की ओर से अध्यक्ष अजय राय, उपाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
वार्ता के बाद अजय राय ने बताया कि स्किल्ड ऑपरेटर, अनस्किल्ड लेबर, स्विच बोर्ड ऑपरेटर एवं असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति का आश्वासन दिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने मानव दिवस कर्मियों को भी पहचान पत्र इनके पैसे का भुगतान बैंक एकाउंट से करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें कोताही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
मंत्री के साथ बातचीत करते अजय राय व संघ के सदस्य।