पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंबर ने की लाइसेंस शुल्क में वृद्धि रोकने की मांग

चैंबर ने की लाइसेंस शुल्क में वृद्धि रोकने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव पवन शर्मा के नेतृत्व में उत्पादन आयुक्त सह सचिव आरपी सिंह से मिलकर लाइसेंस शुल्क की वृद्धि को लेकर बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बार लाइसेंस शुल्क में पिछले वर्ष 200 से 300 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इसके साथ ही इस वर्ष भी अधिक बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, जो अनुचित है। सदस्यों ने कहा कि झारखंड में होटल व्यवसाय की दयनीय स्थिति है। इसलिए बार लाइसेंस शुल्क को बढ़ाने की प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की है। सचिव ने उनकी मांगों पर ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में होटल और रेस्तरां उपसमिति के चेयरमेन मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।



आयुक्त सह सचिव को मांग पत्र सौंपते चैंबर के सदस्य।

चैंबर के सदस्यों ने उत्पाद सचिव से मुलाकात की